Friday, 28 August 2015

जैविक विधि से बीजोपचार


जैविक विधि से बीजोपचार --
जैविक कृषि में बीज के रोपण के पूर्व कई तरह से जैविक विधि से बीजोपचार किया जाता है | यह बीजोपचार, जैविक कृषि का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है; इसमें किसी भी तरह का रासायनिक प्रदार्थ या दवा का उपयोग नही किया जाता है | बीज को रोगरहित बनाने उसकी अंकुरण क्षमता बढ़ाने के लिये बीजामृत का उपयोग किया जाता है। मटका विधि से यह बीजोपचार म बीजामृत बनाने के लिये गाय का भारतवंशी देशी गाय के ताजा गोबर (1 कि.ग्रा.) गोमूत्र (1लीटर), देशी गाय की दूध (100 मि.ली.), चूना (50 ग्राम), 100 ग्राम के लगभग जीवाणु मिट्टी (पीपल या बरगद के पेड़ के नीचे की) इस सभी प्रदार्थों को 10 लीटर पानी में मिलाकर मटके में दो दिनों तक रखते हैं। तत्पश्चात जिस दिन बोवनी करना हो उस दिन इस मिश्रण से बीजोपचार कर बीज को छायेदार स्थान में सुखाकर बोवनी करते हैं

No comments:

Post a Comment