Saturday, 29 August 2015

छांछ या मट्ठा से बना जैविक कीट नाशक --


छांछ या मट्ठा से बना जैविक कीट नाशक --
देशी भारतीय मूल नस्ल की गाय की की दूध से बने दही को मथ कर मख्खन/घी निकाल लेवें | मख्खन/घी निकालने के बाद बचे छांछ को निकाल लेते है | इस छांछ को एक पुराने मटके में मटके में भर कर, खेत में किसी पेड़ के निचे मटके को गाड़ देते है| यदि पेड़ नीम, बरगद या गुलर का हो तो सर्वोत्तम होता है | यह छांछ 25-30 दिन में सड़ जाता है | इस सड़ी हुई छांछ की 500 मिली लीटर या 1/2 लीटर की मात्रा लेकर , 15 लीटर पानी में मिला कर शाम 4.बजे के आसपास फसल पर छिड़कते है ; इस बात का ध्यान रखतें है की छिडकाव के 6 घंटे तक वर्षा न हो, यदि वर्षा हो जाती है तो अगले दिन फिर छिड़काव करें | इस कीटनाशक से से इल्ली की समस्या पर नियंत्रण होता है | फलीदार फसलों में यह काफी प्रभावशाली है |

No comments:

Post a Comment